हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, हज़रत आयतुल्लाह नूरी हमदानी ओर से आयतुल्लाह सय्यद मुज्तबा ख़ामेनई के इस्लामी क्रांति के तीसरे सुप्रीम लीडर चुने जाने पर जारी संदेश का पाठ इस प्रकार हैः
बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्राहीम
हज़रत आयतुल्लाह जनाब हाज सय्यद मुज्तबा ख़ामेनई (दामत बरकातोह)
सलामुन अलैकुम
इस्लामी क्रांति के नेता की शहादत, इस्लाम के वीर सेनापतियो और बे दिफाअ जनता की शहादत पर संवेदना और आपके निर्वाचन पर बधाई देते हुए अल्लाह तआला का शुक्र अदा करता हूं कि राष्ट्र के निर्वाचित प्रतिनिधियो अर्थात मजलिस ए खुबरेगान ने सभी शर्तो और ज़रूरी कानून को ध्यान मे रखते हुए और निश्चित रूप से हज़रत बकीयतुल्लाह अल आज़म (अ) की विशेष कृपा के साथ आपको जो फ़काहत, वीरता, तक़वा, समय की पहचान, सूझ बूझ और प्रंबंधन तथा इमाम ख़ुमैनी और शहीद सुप्रीम लीडर (र) के मार्ग और स्कूल से गहरे लगाव जैसी सभी आवशयक विशेषताओ को रखते है, इस्लामी गणराज्य की पवित्र प्रणाली का नेता चुना है। इस फ़ैसले के माध्यम से एक बार फिर इस राष्ट्र को दुशमनो को निराश और असफल बना दिया गया है।
मै मजिस खुबरेगान के इस बुद्दिमत्तापूर्ण फ़ैसले की सराहना करते हुए इस बात पर ज़ोर देता हूं कि असले विलायत फ़क़ीह से पूर्ण लगाव और अनुसरण जरूरी है क्योकि यही इस्लामी क्रांति का बुनयादी स्तम्भ और सहारा है।
मै पूरी इस्लामी उम्मत विशेष कर मोमिन, प्रिय ईरानी क्रांतिकारी जनता और जिम्मेदार सेवको से आग्रह करता हूँ कि अंतर्दृष्टि और एकता के साथ क्रांति के सुप्रीम लीडर के अनुसरण मे एकजुट होकर आगे बढ़े और विलायत फ़क़ीह के महवर के चारो ओर एकता और एकजुटता को बाकी रखते हुए इस्लामी क्रांति के चमकते हुए मार्ग को मजबूती के साथ जारी रखें।
आखिर मे अल्लाह की बारगाह मे दुआ करता हूँ कि अल्लाह तआला आपको स्वस्थ और सुरक्षा के साथ दीर्घ आयु प्रदान करे और इस्लाम तथा मुस्लेमीन की सेवा मे मज़ीद तौफ़ीक़ात से नवाज़े।
हुसैन नूरी हमदानी
18 इस्फंद 1404 शम्सी / 9 मार्च 2026 ई
आपकी टिप्पणी